Sarairasi Youth

वृत की परिधि और क्षेत्रफल पर आधारित प्रश्न

वृत की परिधि पर आधारित प्रश्न


वृत के चारो ओर एक चक्कर लगाने में तय की गई दूरी वृत के परिधि के बराबर होती है।

इस परिधि द्वारा घेरी गयी आकृति को क्षेत्रफल कहते हैं।


वृत की परिधि = 2 πr। जहाँ r त्रिज्या है

वृत का क्षेत्रफल = πr²



प्रश्न - एक वृत्ताकार खेत पर 24₹ प्रति मीटर के दर से बाड लगवाने पर 5280₹ का ख़र्च आता है। अगर इस खेत की जुताई 0.5 ₹ वर्ग मीटर की दर से कराई जाए तो कितना खर्च आएगा ?



हल - खेत की जुुुताई का खर्च ज्ञात करने के लििये हमे खेत का  क्षेत्रफल   ज्ञात   करना पड़ेगा।


क्षेत्रफल = πr²  हम देखते हैं कि क्षेत्रफल निकलने के लिए हमें त्रिज्या की आवश्यकता होगी।


जबकि हमे खर्च दिया गया है ।

अगर हम कुल खर्च को प्रति मीटर खर्च से भाग देंगे तो हमे परिधि पता चल जाएगा।


= 5280/24 

= 220 मीटर = परिधि = 2πr


अब r का मान ज्ञात कर लेते हैं 


2πR = 220

r = 7 × 220 / 22× 2   ( π = 22/7 )

= 35 त्रिज्या


अब हमें त्रिज्या ज्ञात हो गयी है अब हम सूत्र से  क्षेत्रफल निकाल कर प्रति वर्ग मीटर जुताई के खर्च से गुणा कर देंगे।


क्षेत्रफल = πr²

खर्च = क्षेत्रफल × प्रति वर्ग मीटर पर खर्च 


= 22/7 × 35 ×35 ×0.5 

= 1925 ₹ उत्तर
Advertisement

Comments

No comments:

Post a Comment

आप इस विषय पर चर्चा ,सुझाव य किसी प्रकार के प्रश्न के लिए सादर आमंत्रित है।
यह पोस्ट अधिक से अधिक लोगो तक पहुचाने में हमारी मदद करे ।

यथा संभव आप प्रश्न हमारे व्हाट्सएप ग्रुप में पूछे

धन्यवाद ।